प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिला नये साल का..

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिला नये साल का गिफ्ट

UP Power Corporation : यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने नए साल पर अपने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है।

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिला नये साल का गिफ्ट

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिला नये साल का गिफ्ट |

UP Power Corporation : यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने नए साल पर अपने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर जनवरी में बिल भुगतान में मिलेगी बड़ी राहत मिलेगी। राज्य के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं का साल के पहले महीने का बिल कम आयेगा।

यूपी पावर कार्पोरेशन के एक आदेश के बाद उपभोक्ताओं को जनवरी के बिजली बिल में मिलेगी 2.33% छूट मिलेगी। UPPCL ने ईंधन अधिभार शुल्क को लेकर जारी किया है आदेश। यूपी में पावर कार्पोरेशन द्वारा हर महीने विद्युत का फ्यूल सरचार्ज निर्धारित किया जाता है।

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ईंधन अधिभार शुल्क को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत अक्टूबर माह के ईंधन अधिभार का समायोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2.33 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। इससे जनवरी माह में बिजली दरें एक माह के लिए सस्ती रहेंगी और प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को लगभग 141 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलेगा।

मालूम हो कि सितंबर 2025 का ईंधन अधिभार दिसंबर में 5.56 प्रतिशत की दर से लिया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को क़रीब 264 करोड़ रुपये का नुक़सान उठाना पड़ा था। कार्पोरेशन अब इसे एडजस्ट कर रहा है। यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के पहले से ही 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस बिजली कंपनियों के पास हैं।

अवधेश वर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 18,592 करोड़ रुपये का सरप्लस जुड़ने की संभावना है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को 51 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का सरप्लस बिजली कंपनियों पर बना हुआ है। उन्होंने शासन से मांग की है कि जब तक ये सरप्लस बिजली कंपनियों पर है उपभोक्ताओं से तब तक अधिभार शुक्ल न वसूला जाए। बल्कि जो समायोजन करना है वो सरप्लस से ही करना चाहिए। जब ये सलप्लस खत्म हो जाए इसके बाद ही उपभोक्ताओं से ईंधर अधिभार लिया जाए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/unnao-rape-case-supreme-court-stay-kuldeep-singh-sengar-bail/102889

Related to this topic: