प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

80 वर्षीय वृद्धा की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौ

पेंशन निकालकर लौट रही 80 वर्षीय वृद्धा की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत

इटावा के बकेवर क्षेत्र में पेंशन निकालकर घर लौट रही 80 वर्षीय वृद्धा की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

पेंशन निकालकर लौट रही 80 वर्षीय वृद्धा की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत

Etawah: 80-Year-Old Woman Dies After Falling Ill While Returning Home |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर मजरा नगला भजू की 80 वर्षीय वृद्धा की पेंशन निकालकर घर लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश 

परिजनों के अनुसार, शांति देवी बिजौली स्थित पूर्वांचल बैंक से वृद्धावस्था पेंशन निकालकर पैदल अपने गांव लौट रही थीं। इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अशोका होटल के पास गर्मी और कमजोरी महसूस होने पर वह एक पेड़ की छाया में बैठ गईं। कुछ ही देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ीं।

मौके पर पहुंची पुलिस

राहगीरों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखकर तत्काल बिजौली चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर वृद्धा को पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या अस्पताल, बकेवर भिजवाया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे परिजन, रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान कबीर कुमार ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका के पुत्र विनीत कुमार गुजरात के सूरत में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में पुत्रवधू और दो पौत्र अंकित व शिवा सहित अन्य सदस्य हैं।

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार

परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए शव घर ले जाया गया। वृद्धा की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े:    सिरोही में गैरेज के बाहर खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Related to this topic: