प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस का शिकंजा

इटावा में नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी 3 महीने से फरार

इटावा के सैफई में 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मुख्य आरोपी राहुल उर्फ छोटू अब भी फरार है।

इटावा में नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में दो गिरफ्तार मुख्य आरोपी 3 महीने से फरार

Etawah Case: Two Arrested, Main Accused Absconding for Three Months |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सैफई पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, किशोरी को ले जाने का आरोपित राहुल उर्फ छोटू करीब तीन महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 15 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को 13 जुलाई की रात करीब 10 बजे सैफई-जसवंतनगर रोड पर रेलवे लाइन के पास स्थित मकान से पड़ोस में किराये पर रहने वाला राहुल उर्फ छोटू पुत्र बृजबिहारी बहला-फुसलाकर ले गया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।

मुख्य आरोपी के पिता और दोस्त गिरफ्तार

जांच के दौरान मुख्य आरोपी के पिता बृजबिहारी पुत्र कडोरीलाल निवासी जलौपुरा, थाना अजीतमल, जनपद औरैया तथा उसके दोस्त अनुज कुमार उर्फ बॉस पुत्र महेश सिंह निवासी नगला कडोरी, थाना चौबिया के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

मामले में दो गिरफ्तारियां होने के बावजूद मुख्य आरोपी राहुल उर्फ छोटू की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि नाबालिग किशोरी को ले जाने के इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी तक कब पहुंच पाती है। 

यह भी पढ़ें:   दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से 10 दिनों में ₹4,000 करोड़ का व्यापार खतरे में पड़ सकता है: CAIT

Related to this topic: