प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सारंगपुर में खड़ी बस में घुसा ट्रक

राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सारंगपुर के पास नेशनल हाईवे पर खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ यात्री घायल हुए, जिनमें पांच गंभीर हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर 8 यात्री घायल

Truck Hits Stationary Bus in Rajgarh, Eight Passengers Injured |

राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। सारंगपुर के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 6 बजे यात्रियों से भरी एक खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दो को मामूली चोटें आईं। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इंदौर से अशोकनगर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, कमला बस क्रमांक यूपी 78 सी इंदौर से अशोकनगर जा रही थी। सारंगपुर नेशनल हाईवे पर यात्रियों को बाथरूम कराने के लिए बस रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 32 क्यूएन 3488 ने बस को टक्कर मार दी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

हादसे में आठ लोग घायल

हादसे में देवेंद्र पिता राजू केवट (17), निवासी बजरंगगढ़, महक पिता जितेंद्र वंशकार (17), निवासी ललितपुर, पिंकी पति रामसेवक अहिरवार (23), निवासी अशोकनगर, राधिका पिता गोपाल वंशकार (16), निवासी मुंगावली, बस चालक जितेंद्र पिता हरिसिंह रघुवंशी (42), निवासी डगोरपुर, सोनू पिता हरिसिंह (36), निवासी अशोकनगर, गंगाराम पिता रघुवर अहिरवार (36), निवासी सेमरा पहाड़ और रविशंकर पिता जागरणरायण यादव (45), निवासी लखनऊ घायल हुए।वही सूचना पर राज्यमंत्री तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी वही डॉक्टरों को u हित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया। वहीं, ट्रक चालक को ट्रक सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई।

यह भी पढे़ं:   आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या सहित अन्य मामलों में 36 लोग गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Related to this topic: