प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इटावा की ITI सर्विस रोड पर 6 साल से भरा पानी

इटावा की ITI सर्विस रोड पर छह साल से जलभराव, स्थानीय लोगों में नाराजगी

इटावा के अड्डा भगवान स्थित ITI सर्विस रोड पर करीब 06 साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी और सड़क के गड्ढों से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।

इटावा की iti सर्विस रोड पर छह साल से जलभराव स्थानीय लोगों में नाराजगी

Etawah ITI service road waterlogged |

इटावा: नगर पालिका और जिला प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल इटावा शहर के अड्डा भगवान स्थित ITI सर्विस रोड पर खुल रही है। यहां पिछले करीब छह वर्षों से जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश होते ही पूरी सड़क गंदे पानी से लबालब हो जाती है। ऐसे में राहगीरों, दुकानदारों, स्थानीय निवासियों के साथ स्कूली बच्चों की मुसीबत बढ़ जाती है।

सड़क पर बने गड्ढों के कारण हर समय बना रहता हादसे का डर 

सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पानी में छिपे गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, लंबे समय तक पानी जमा रहने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

जलभराव का स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा सीधा असर

जलभराव का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा रहने के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं। कई लोग चाहकर भी यहां अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर पिछले छह वर्षों से जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। 

अब आश्वासन नहीं धरातल पर काम चाहिए: स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरे क्षेत्रों में विरोध के बाद काम शुरू हो जाता है, लेकिन यहां शांतिपूर्ण तरीके से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या लगातार नजरअंदाज की जा रही है। नागरिकों ने मांग की है कि ITI सर्विस रोड पर तत्काल नाले का निर्माण कराकर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए। 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, Domino's के 4 आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित
 

Related to this topic: