प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इटावा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इटावा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इटावा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

Etawah: Main Accused Arrested in Alleged Rape on False Promise of Marriage Case |

इटावा,(उत्तर प्रदेश)। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में भरथना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

आरोपी को न्यायालय में किया पेश

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने पुलिस टीम के साथ नगला गनू जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध

मामले में जनपद औरैया के थाना दिबियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने भरथना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था, कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित रूप से युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

अभिषेक समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत

Related to this topic: