प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फैक्ट्री हादसे में युवक की मौत

इटावा के युवक की गुजरात फैक्ट्री हादसे में मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इटावा के भरथना निवासी 35 वर्षीय मुकेश की गुजरात के मोरबी स्थित फैक्ट्री में बोरी के नीचे दबने से मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इटावा के युवक की गुजरात फैक्ट्री हादसे में मौत चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Etawah Man Dies in Gujarat Factory Accident, Leaves Behind Wife and Four Daughters |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। भरथना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की गुजरात के मोरबी में फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता समेत अन्य परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए।

फैक्ट्री में काम के दौरान बोरियों के नीचे दबा मुकेश

सरैया गांव निवासी शिवदत्त का पुत्र मुकेश करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में गुजरात गया था। वह मोरबी स्थित टाइल्स और पुट्टी बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक बोरियों की छल्ली भरभराकर गिर गई। मुकेश इसकी चपेट में आकर बोरियों के नीचे दब गया। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत की सूचना से घर में चीख-पुकार

मुकेश की मौत की सूचना जैसे ही उसके परिवार को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। पिता शिवदत्त मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर से वह भी गहरे सदमे में हैं। वह अन्य परिजनों के साथ गुजरात के लिए रवाना हो गए।

मौत से पूरे गांव में मातम पसरा

मुकेश अपने पीछे पत्नी विनीता और चार मासूम पुत्रियां खुशी (13), परी (10), मिष्ठी (5) और सृष्टि (3) को छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी विनीता और मां मालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, 23 वर्षीय MBBS डॉक्टर की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल

Related to this topic: