प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमीन विवाद में पूर्व होमगार्ड...

जमीन विवाद में पूर्व होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोभनाथ के बथान में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के पूर्व होमगार्ड जवान की हत्या कर दी गई।

जमीन विवाद में पूर्व होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

Ex-Home Guard Killed in Bhojpur Land Dispute Clash |

भोजपुर (बिहार)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोभनाथ के बथान में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के पूर्व होमगार्ड जवान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोभनाथ बथान गांव निवासी स्वर्गीय मोलन सिंह के 65 वर्षीय पुत्र नंद जी सिंह के रूप में की गई है। मारपीट में इसी पक्ष के महिला-पुरुष समेत पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को जगदीशपुर नया टोला मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

वर्षों पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप

जानकारी के अनुसार, भगवान यादव और दयानंद सिंह के बीच वर्ष 2016 से एक कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को दयानंद सिंह खेत में मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान भगवान यादव पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान दयानंद सिंह के बड़े भाई नंद जी सिंह को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पांच लोग घायल, परिजनों ने उठाई न्याय की मांग

घटना में दयानंद सिंह, लक्ष्मण यादव, धनजी यादव, पिंटू यादव और चना मुनि देवी घायल हो गए। दयानंद सिंह ने बताया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस ने उनके ही पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजन को मुआवजा देने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इधर, घायल चना मुनि देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में हाइवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल

Related to this topic: