Farrukhabad : शहर में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में अज्ञात कारणों से भीषण विस्फोट में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई।
Farrukhabad : शहर में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में अज्ञात कारणों से भीषण विस्फोट में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में छह छात्र गंभीररूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया।
फिलहाल पुलिस धमाके की जांच-पड़ताल में जुटी है, वहीं डीएम और एसपी मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। कादरीगेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी रोड पर स्थित इस कोचिंग सेंटर पर शाम को अचानक तेज धमाका हुआ और धुआं भर गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में कोचिंग सेंटर में घायल छात्रों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
घायल छात्र सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
विस्फोट में घायल आठ घायल छात्रों को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी छह छात्रों की हालत गंभीर देख उनका इलाज शुरू किया। इनमें से कुछ छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिय गया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/farmers-will-get-fertilizer-slips-online/77666