प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोण्डा में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती

गोण्डा में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 9 वाहन जब्त और 7 पर चालानी कार्रवाई

गोण्डा में विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष जांच अभियान में 9 स्कूल वाहन जब्त और 7 पर चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए।

गोण्डा में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती 9 वाहन जब्त और 7 पर चालानी कार्रवाई

Gonda: 9 School Vehicles Seized, 7 Fined in Safety Drive |

गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। DTC लखनऊ के नेतृत्व में RTO-A, RTO-E (देवीपाटन क्षेत्र) और ARTO गोण्डा की संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक अभिलेखों की जांच की। इस दौरान चालकों के पुलिस-वेरिफाइड कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी जांचे गए।

9 स्कूल वाहन जब्त, 7 के खिलाफ चालानी कार्रवाई

जांच के दौरान निर्धारित मानकों पर खरे न उतरने वाले 9 स्कूल वाहनों को RTO कैम्पस यार्ड, गोण्डा में जब्त किया गया, जबकि 7 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन को फिटनेस और सुरक्षा मानक दुरुस्त रखने के निर्देश

परिवहन अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों एवं आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही चालकों के सत्यापन और निर्धारित पात्रताओं का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। जब्त किए गए सभी 9 स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच शुक्रवार को ही कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों से अपील की कि वे समय से वाहनों की फिटनेस कराएं और सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

सुरक्षित वाहनों के संचालन के लिए जांच अभियान रहेगा जारी

अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल वाहनों की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क पर केवल सुरक्षित और फिट वाहन ही संचालित हों।  

यह भी पढ़े:    दिल्ली में जाति-आधारित आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ी भीड़, पुलिस और केंद्रीय बल तैनात

Related to this topic: