प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैंक अफसर बन बुजुर्ग से ठगी

रायबरेली में बैंक अधिकारी बनकर ठगी, लिफाफा बदलकर बुजुर्ग के सोने के गहने लेकर फरार

बछरावां क्षेत्र में ठगों ने बैंक चेकिंग का झांसा देकर एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बना लिया। शातिर बदमाश सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए।

रायबरेली में बैंक अधिकारी बनकर ठगी लिफाफा बदलकर बुजुर्ग के सोने के गहने लेकर फरार

Conman Escapes With Gold Jewellery |

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}: बछरावां क्षेत्र में ठगों ने बैंक चेकिंग का झांसा देकर एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बना लिया। शातिर बदमाश सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस स्टॉप पर बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, आजादनगर राजामऊ रोड निवासी जगदीश प्रसाद मिश्र 24 जून की शाम करीब 4:20 बजे बछरावां बस स्टॉप पर रायबरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को रायबरेली जाने वाला यात्री बताकर अपनी कार से चलने का प्रस्ताव दिया।

बैंक चेकिंग का दिया झांसा

जब बुजुर्ग कार के पास पहुंचे तो वहां मौजूद एक अन्य युवक ने खुद को बैंक की गाड़ी से जुड़ा कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आगे पुलिस और बैंक की सख्त चेकिंग चल रही है, इसलिए सोने की चेन और अंगूठी निकालकर एक लिफाफे में सुरक्षित रख लें।

लिफाफा बदलकर की ठगी

बुजुर्ग ने झांसे में आकर अपने गहने उतार दिए। ठगों ने चालाकी से लिफाफा बदल दिया, उस पर टेप लगाकर वापस उन्हें थमा दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब बुजुर्ग को शक हुआ और उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें सोने के गहनों की जगह काला कूड़ा भरा हुआ था। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और ठगों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े: रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला सप्ताहभर पुराना सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Related to this topic: