प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में भिखारियों से हुई ठगी

प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में भिखारियों से हुई ठगी, नकली नोट देकर हजारों की चिल्लर ले गए बदमाश

प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में जीवनयापन करने वाले गरीब, वृद्ध और दिव्यांग भिखारियों को निशाना बनाकर शातिरों ने नकली नोटों का इस्तेमाल कर हजारों रुपये की चिल्लर ठग लिए।

प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में भिखारियों से हुई ठगी नकली नोट देकर हजारों की चिल्लर ले गए बदमाश

Fake Currency Scam Targets Beggars at Kubereshwar Dham |

सीहोर। भिखारियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मामला मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम का है। यहां मंदिर परिसर में जीवनयापन करने वाले गरीब, वृद्ध और दिव्यांग भिखारियों को निशाना बनाकर शातिरों ने नकली नोटों का इस्तेमाल कर हजारों रुपये की चिल्लर ठग लिए।

200-200 के नकली नोट दिये

जानकारी के मुताबिक, 3 से 4 भिखारियों के पास पहुंचे ठगों ने उन्हें 200-200 रुपये के नोट दिए। ये नोट नकली बताए जा रहे हैं। बदले में भिखारियों से हजारों रुपये की असली चिल्लर ले ली गई। गरीबी और अनपढ़ता के कारण भिखारी नकली नोटों की पहचान नहीं कर सके और ठगी का शिकार हो गए।

धोखाधड़ी का जब तक एहसास हुआ, आरोपी फरार हो चुके थे

घटना के बाद जब भिखारियों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि लाचारी और डर के चलते पीड़ित भिखारी तुरंत पुलिस तक भी नहीं पहुंच सके। इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर गरीब और असहाय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और ऐसे शातिर ठगों पर सख्त कार्रवाई हो। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस से जांच की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rahul-gandhi-video-raises-questions-over-indore-contaminated-water-deaths/105657

राहुल गांधी के वीडियो से इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर उठे सवाल

Related to this topic: