प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में फर्जी साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़

यूपी में फर्जी साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

साइबर सेल ने तीन फर्जी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से हुई..

यूपी में फर्जी साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़  तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

यूपी में फर्जी साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार |

Fatehpur : साइबर सेल ने तीन फर्जी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से हुई है. पुलिस की मानें तो इस साइबर ठगी में पूरा गांव शामिल है. यह रैकेट ऐसे चलता था कि यह सभी लोग फोन करके पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाते थे.

तीनों शातिर आरोपी फतेहपुर साइबर सेल के गिरफ्त में हैं. फर्जी IPS, इंस्पेक्टर बनकर लोगों को फोन करते थे. पुलिस छानबीन करती तो मोबाइल बंद कर देते. साइबर सेल ने सर्विलांस की मदद से तीन शातिर ठगों को पकड़ा है. 

साइबर सेल ने सोमवार को खुलासा किया कि यह सभी लोग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन करते थे. अश्लील पोर्न वीडियो का उल्लेख करके धन की उगाही करते थे. मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि भगवानपुर गांव में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. तीन आरोपियों को पकड़ा गया है. इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पूरा गांव ही साइबर ठगी का काम कर रहा है. छानबीन की जा रही है. अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mamata-banerjee-wrote-a-letter-to-the-chief-election-commissioner/98665

Mamata Banerjee : पत्र में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को लिखा, मैं आपको दो परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में लिखने के लिए बाध्य हूं, जो मेरे संज्ञान में लाए गए हैं. सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है. 

Related to this topic: