प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कॉलेज का बदला नाम

फलावदा जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर हुआ चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ के फलावदा स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

फलावदा जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर हुआ चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज

Yogendra Upadhyaya |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की कार्यपरिषद की संस्तुति के आधार पर शासन ने कॉलेज का नाम बदलने की कार्यवाही पूरी की। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसे महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया है।

फलावदा जनता पीजी कॉलेज का नाम बदला

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही महापुरुषों के गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मेरठ के फलावदा स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम परिवर्तित कर चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, फलावदा, मवाना किया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में शासन को प्रस्ताव उपलब्ध

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस संबंध में शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद द्वारा प्रस्ताव पर विचार करते हुए नाम परिवर्तन की संस्तुति की गई, जिसके क्रम में शासन स्तर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है।

महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थानों का जुड़ाव

उच्च शिक्षा मंत्री उपाध्याय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का प्रदेश और देश के सामाजिक, शैक्षिक तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका नाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थानों का जुड़ाव विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ावा

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक बनाने के साथ ही उनके गौरव और पहचान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में आबकारी विभाग में कांस्टेबल पत्नी के खिलाफ पति ने दर्ज कराया मुकदमा, पढ़ाई और नौकरी के बाद विवाद

Related to this topic: