प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुड़ियाखेड़ा में मकान खाली कराने पर भारी हंगामा

मुड़ियाखेड़ा में 100 साल पुराने आशियाने से परिवार बेदखल, सड़क पर सामान रखकर किया चक्काजाम

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर एक परिवार को उनके मकान से बेदखल किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ।

मुड़ियाखेड़ा में 100 साल पुराने आशियाने से परिवार बेदखल सड़क पर सामान रखकर किया चक्काजाम

Family Protests After Court-Ordered Eviction in Morena |

मुरैना (मध्यप्रदेश)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर एक परिवार को उनके मकान से बेदखल किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई से आक्रोशित परिवार ने अपना पूरा घरेलू सामान सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।

100 साल पुराने आशियाने पर जमीनी विवाद

जानकारी के अनुसार, मुड़ियाखेड़ा निवासी लक्ष्मी अपने परिवार के साथ लंबे समय से इस मकान में रह रही थीं। परिजनों का दावा है कि उनकी तीन पीढ़ियां इसी घर में पली-बढ़ी हैं और परिवार करीब 100 वर्षों से यहां निवास कर रहा था। कुछ समय पहले पड़ोसी परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो न्यायालय तक पहुंचा। मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद मंगलवार को स्टेशन रोड थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बेदखली की कार्रवाई की।

सड़क पर धरना और चक्काजाम, पुलिस ने संभाला हालात

कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार भावुक हो गया। परिवार के सदस्यों ने पलंग, बर्तन, संदूक सहित गृहस्थी का सामान सड़क पर रख दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया।

"हमारी तीन पीढ़ियां इसी घर में रही हैं। अचानक हमें बेघर कर दिया गया। इस भीषण गर्मी में बच्चों और सामान के साथ कहां जाएं प्रशासन हमें न्याय दिलाए।"
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ₹34 करोड़ की ठगी, फर्जी MLM नेटवर्क का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार

Related to this topic: