प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिवनी मालवा में आरोपी किसान पर FIR दर्ज

नरवाई जलाने का विरोध करने पर पड़ोसी किसानों को दी जान से मारने की धमकी

क्षेत्र में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने को लेकर विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।

नरवाई जलाने का विरोध करने पर पड़ोसी किसानों को दी जान से मारने की धमकी

Farmer Booked for Stubble Burning Dispute and Threats |

सिवनी मालवा। क्षेत्र में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने को लेकर विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। भिलाड़िया-चंद्रपुरा रोड पर स्थित एक खेत में नरवाई में आग लगाने और इसका विरोध करने वाले पड़ोसी किसानों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विरोध करने पर भड़का आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी किसान मोरसिंह कुशवाहा ने अपने खेत में नरवाई (फसल अवशेष) में आग लगा दी थी। आग की लपटें बढ़ती देख और प्रदूषण के खतरे को भांपते हुए जब पड़ोसी किसानों ने इसका विरोध किया और आग बुझाने का प्रयास किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। फरियादी किसान शिवकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि आग बुझाने की कोशिश करने पर आरोपी मोरसिंह कुशवाहा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने न केवल पड़ोसी किसानों को भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में असुरक्षा का भाव है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 17 मार्च को फरियादी शिवकुमार यादव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी मोरसिंह कुशवाहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस मामले के अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है। इस मामले में न केवल नियमों का उल्लंघन हुआ है, बल्कि पड़ोसी किसानों को डराने-धमकाने का कृत्य भी किया गया है। कानून अपना काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-launch-faceless-gst-scrutiny-and-random-audits-from-april-1/150182

मध्य प्रदेश में GST रिटर्न जांच की नई व्यवस्था: 1 अप्रैल से शुरू होगी फेसलेस सुनवाई

Related to this topic: