प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

पिकअप की टक्कर से घायल किसान की सातवें दिन मौत, परिजनों में आक्रोश

मदनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रानीगंज गांव के समीप 21 मई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की सातवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिकअप की टक्कर से घायल किसान की सातवें दिन मौत परिजनों में आक्रोश

Farmer Dies During Treatment After Road Accident on NH-19 |

औरंगाबाद (बिहार)। मदनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रानीगंज गांव के समीप 21 मई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की सातवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के सजन गांव निवासी 55 वर्षीय मृत्युंजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

रिश्तेदारी में जाते समय बेकाबू पिकअप ने मारी थी टक्कर

गुरुवार दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत्युंजय कुमार 21 मई की सुबह अपने गांव आजन से बाइक लेकर हाजीपुर गांव एक रिश्तेदारी में जा रहें थे। जैसे ही रानीगंज के समीप पहुंचे वैसे ही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक अपने वाहन को लेकर भाग निकला। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया और घर वालों को इसकी सूचना दी।

परिजन ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

सूचना पर मदनपुर अस्पताल पहुंचे घर के सदस्यों ने रेफर होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाए। मगर यहां से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें लेकर रायपुरा मोड़ से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने इलाज शुरू किया और आज सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि चिकित्सक यदि पहले ही बता दिए रहते तो इनका इलाज बाहर किसी अच्छे अस्पताल में करवा लेते। लेकिन चिकित्सक पैसे के चक्कर में इनकी जान ले ली। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र तीस वर्षीय भारतेश कुमार तथा दो जुड़वा पुत्र 28 वर्षीय विनीत कुमार और विपुल कुमार को छोड़ गए है। किसान की मौत के बाद उनकी पत्नी आशा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी का हाल रो-रोकर बेहाल है। फिलहाल सदर अस्पताल में परिजन शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: SDM ललिता भगत ने खाद गोदाम का किया औचक निरीक्षण, कई खामियों पर जताई नाराजगी

Related to this topic: