नरसिंहपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली और 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को जिलेभर से हजारों किसान कृषि उपज मंडी में एकत्र हुए। किसान नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार से लंबित 20 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की । इसके बाद करीब 500 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ किसान ट्रैक्टर रैली के रूप में मंडी से रवाना हुए।
ट्रैक्टर रैली के जरिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
रैली मंडी से सुभाष पार्क चौराहे पहुंची, जहां जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद रैली का समापन गांधी चौराहे पर हुआ। आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विमलेश पटेल, जिला सचिव लोकेश पटेल, किसान नेता देवेंद्र पाठक, कनछेदी पटेल, प्रदीप गुमास्ता, प्रताप पटेल और रामजी पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।
किसानों की 20 सूत्रीय मांगें
किसानों ने गन्ना नीति लागू करने, सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी, खाद की पर्याप्त उपलब्धता, 12 घंटे बिजली, फसल नुकसान का मुआवजा तथा शुगर मिलों के बकाया भुगतान सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा। इस आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।
यह भी पढ़े: मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी और नेपाली शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार