प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

फतेहपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हुआ, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर हथियार, नकदी और वाहन बरामद किया गया।

फतेहपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ एक आरोपी के पैर में लगी गोली दो गिरफ्तार

Fatehpur Encounter: One Accused Shot in Leg, Two Others Arrested |

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। थाना बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात देवमई नहर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि भाग रहे उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से भाग रहा आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा, थाना जहानाबाद, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके से भाग रहे नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली निवासी तेजानगर, थाना जहानाबाद और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर, थाना जहानाबाद को पुलिस टीम ने दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार व घायल आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, सफेद रंग की बोलेरो कार, 12,500 रुपये नकद, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी बकेवर थाने के मुकदमा संख्या 101/2026 तथा औंग थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026 और 75/2026 में प्रकाश में आए थे। इन मामलों में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

15 से अधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में अब तक फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। 

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देने का आरोप

Related to this topic: