प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर आगजनी की

सीवान में बेखौफ हत्यारे, बेटे की शादी से पहले पिता की निर्मम हत्या, 4 दिनों में दूसरी वारदात

सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र में बेटे की शादी की तैयारी के लिए हरियाणा से घर लौटे सोहन राम की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई।

सीवान में बेखौफ हत्यारे बेटे की शादी से पहले पिता की निर्मम हत्या 4 दिनों में दूसरी वारदात

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण |

सीवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में चार दिनों के भीतर दूसरी बार गला रेतकर हत्या की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सईपुर गांव का है, जहां हरियाणा से बेटे की शादी की तैयारी के लिए घर लौटे 45 वर्षीय सोहन राम की शुक्रवार देर रात सोते समय गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

19 जून को बेटे की होनी थी शादी

मृतक चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर गांव के निवासी थे और 19 जून को उनके बेटे की शादी होनी थी। पत्नी के अनुसार, देर रात तीन हमलावर घर पहुंचे और बाहर सो रहे सोहन राम पर हमला कर दिया। बचाव की आवाज सुनकर जब वह बाहर पहुंचीं, तब तक अपराधी गला रेतकर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया 

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिन पहले भी इसी तरह हत्या हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है।

पुलिस के खिलाफ लोगों में नाराजगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूरन कुमार झा घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने जल्द उद्भेदन का दावा किया है, लेकिन लगातार हो रही हत्याओं से इलाके में दहशत और पुलिस के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है।

Related to this topic: