प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में करंट से पिता-पुत्र की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा: मैरिज हॉल में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को सिटी गार्डन मैरिज हॉल में हुए दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई।

बांदा में दर्दनाक हादसा मैरिज हॉल में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Father-Son Die in Banda Electric Shock |

बांदा {उत्तर प्रदेश}: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को सिटी गार्डन मैरिज हॉल में हुए दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गार्ड के रूप में कार्यरत थे मृतक पिता

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के निवासी थे। मृतक पिता मैरिज हॉल में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कारणों से दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति और बेटे की एक साथ मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बलिया में बाढ़ का खतरा, 106 गांव रेड जोन में; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Related to this topic: