प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गई मादा...

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता निर्वा और उसके तीन शावक

शिवपुरी। कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। पार्क प्रबंधन...

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता निर्वा और उसके तीन शावक

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता निर्वा और उसके तीन शावक |

शिवपुरी। कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। पार्क प्रबंधन द्वारा मादा चीता 'निर्वा' और उसके तीन शावकों को बड़े बाड़े (Enclosure) से मुक्त कर खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। यह कदम चीता पुनर्वास परियोजना की सफलता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

​​प्राकृतिक वातावरण में वापसी

मादा चीता निर्वा और उसके 11 महीने के तीन शावकों को अब पूरी तरह से खुले जंगल के स्वतंत्र माहौल में छोड़ दिया गया है।

​सीखेंगे शिकार के गुर

खुले जंगल में आने के बाद अब दोनों नर और एक मादा शावक पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में ढलेंगे। यहां वे शिकार करने और जंगली माहौल में खुद की सुरक्षा करने के जरूरी गुर सीख सकेंगे।

​पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

इन चीतों को पालपुर ईस्ट रेंज के अहेरा जोन में रिलीज किया गया है। कूनो आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब अहेरा जोन में सफारी के दौरान पर्यटकों को इन चीतों का दीदार आसानी से हो सकेगा। खुले जंगल में इन शावकों की मौजूदगी कूनो के इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nppa-fixes-retail-prices-for-30-essential-medicine-formulations/209979

Related to this topic: