प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुंगेर अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट

मुंगेर सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट, पति पर जूते से पीटने और स्प्रे डालने का आरोप

सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला चिकित्सक ने अपने पति पर अस्पताल परिसर में ही मारपीट करने का आरोप लगाया।

मुंगेर सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट पति पर जूते से पीटने और स्प्रे डालने का आरोप

Female Doctor Assaulted at Munger Hospital, Husband Accused |

मुंगेर {बिहार}। सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला चिकित्सक ने अपने पति पर अस्पताल परिसर में ही मारपीट करने का आरोप लगाया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि का आरोप है कि उनके पति डॉ. कृष्ण गोपाल ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जूते से प्रहार किया और आंख व चेहरे पर स्प्रे कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा गार्डों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अस्पताल परिसर में हुई मारपीट

डॉ. निधि ने कोतवाली थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह डॉ. कृष्ण गोपाल अस्पताल परिसर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जूते से प्रहार किया। इसके बाद आंखों और चेहरे पर स्प्रे कर दिया।

स्प्रे से आंखों में हुई तेज जलन

डॉ. निधि के मुताबिक, स्प्रे किए जाने के बाद दोनों आंखों में तेज जलन होने लगी और उनकी परेशानी बढ़ गई। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और आसपास मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर गया। मारपीट के दौरान शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस डॉ. कृष्ण गोपाल को अपने साथ कोतवाली थाना ले गई।

पहले से न्यायालय में चल रहा मामला

डॉ. निधि के अनुसार, दोनों के बीच पहले से न्यायालय में मामला चल रहा है। घटना के बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया। उन्होंने अपने पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि महिला चिकित्सक का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में बिक रहा था सड़ा खोया, छेना और काला जाम! खाद्य सुरक्षा टीम ने 1.27 लाख का माल कराया नष्ट

Related to this topic: