कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में अवैध वसूली के खिलाफ प्रशिक्षु डीएसपी (DSP) शिवा पाठक और एसडीओपी (SDOP) आकांक्षा चतुर्वेदी ने एक अनोखा 'ट्रैप ऑपरेशन' चलाया।
कटनी (मध्यप्रदेश)। जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा 'ट्रैप ऑपरेशन' देखने को मिला। इस साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया प्रशिक्षु डीएसपी (DSP) शिवा पाठक और एसडीओपी (SDOP) आकांक्षा चतुर्वेदी ने।
भेष बदलकर ट्रैक्टर पर निकलीं
इलाके में अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, दोनों महिला अधिकारियों ने मजदूरों का भेष धारण किया और एक साधारण ट्रैक्टर पर सवार होकर निकल पड़ीं। जैसे ही ट्रैक्टर बहोरीबंद क्षेत्र से गुजरा, वहां तैनात आरक्षक (कांस्टेबल) ने उन्हें रोका और पैसों की मांग की। जैसे ही आरक्षक ने अवैध वसूली की राशि हाथ में ली, सादी वर्दी में बैठीं महिला अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
आरोपी कांस्टेबल को किया निलंबित
इस घटना के तुरंत बाद आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, प्रशासनिक ढिलाई और जिम्मेदारी के अभाव में संबंधित थाना प्रभारी (TI) को भी हटा दिया गया है। सोशल मीडिया और स्थानीय प्रशासन में इन दोनों महिला अधिकारियों की जमकर तारीफ हो रही है। मजदूरों जैसी वेशभूषा पहनकर ट्रैक्टर पर सफर करना और जमीन पर उतरकर भ्रष्टाचार को पकड़ना पुलिस विभाग के लिए एक मिसाल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/morena-farmers-protest-over-low-land-compensation/154180
मुरैना में जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों ने मांगा चार गुना मुआवजा