प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी 3 जुलाई...

Ketan Agarwal Murder Case: मंगेतर सिया और चेतन 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में वाडगाँव मावल कोर्ट ने सोमवार को आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी को 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ketan agarwal murder case मंगेतर सिया और चेतन 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

Fiancée Siya Goyal, Accomplice Sentenced to Police Custody |

लोनावला (महाराष्ट्र)। पुणे के लोहगढ़ किले में बीती 18 जून को हुई 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में वाडगाँव मावल कोर्ट ने सोमवार को आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी को 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की 7 दिनों की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।

कैफे में बनी प्लानिंग, टोल प्लाजा से बचने के लिए स्कूटर का इस्तेमाल

मामले की पैरवी कर रहे आरोपी सिया के वकील विपुल दुशिंग ने बताया, "पुलिस ने 7 दिनों की कस्टडी की मांग की थी। हमारा रुख था कि आरोपी पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं, इसलिए लंबी कस्टडी की जरूरत नहीं है। हालांकि, मामले की गंभीरता और सार्वजनिक आक्रोश को देखते हुए अदालत ने निष्पक्ष जांच के लिए 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत मंजूर की है। दुशिंग ने आगे कहा कि बचाव पक्ष ने अदालत में यह दलील दी है कि सिया ने अब तक की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया है और वह भविष्य में भी सहयोग के लिए तैयार है।"

सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मिलकर रची थी साजिश

पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में इस जघन्य हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "अब तक की जांच से पता चला है कि इस अपराध की साजिश सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने मिलकर रची थी।" आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले इसकी बकायदा रिहर्सल भी की थी, जिसके लोकेशन की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने वारदात से एक दिन पहले पुणे के लुल्लानगर इलाके में स्थित एक कैफे में मुलाकात कर इस साजिश को अंतिम रूप दिया था। पुलिस को इस मुलाकात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी मिला है, जो इस दावे की पुष्टि करता है।

आरोपी बचने के लिए जानबूझकर किया दोपहिया वाहन का इस्तेमाल

जांच अधिकारियों ने बताया कि चेतन ने पुणे से लोहगढ़ किले तक करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए एक स्कूटर का इस्तेमाल किया था। पुलिस को शक है कि टोल प्लाजा पर लगे कैमरों और रिकॉर्ड से बचने के लिए जानबूझकर दोपहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था। इस स्कूटर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा, रविवार सुबह पुलिस की एक टीम सिया गोयल को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए लोहगढ़ किला भी लेकर गई थी।

क्या था वो खौफनाक 'वॉटर सिग्नल'?

पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन (18 जून) सिया गोयल ने पहले से तय प्लान के मुताबिक चेतन चौधरी को इशारा किया। वह जमीन पर पानी पीने के लिए बैठ गई ताकि जब चेतन केतन को खाई में धकेले, तो केतन खुद को बचाने के लिए सिया को न पकड़ सके। यह पूरी तरह एक सोची-समझी साजिश थी। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार: राजनाथ सिंह ने DRDO को सौंपी बड़ी वित्तीय ताकत

Related to this topic: