प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वीडियो बनाने से हुआ झगड़ा

अमृतसर बस स्टैंड पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई, पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतसर बस स्टैंड पर दो महिलाओं के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मिडीया पर वायरल हो रहा है।

अमृतसर बस स्टैंड पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई पुलिस ने शुरू की जांच

Fight Breaks Out Between Two Women at Amritsar Bus Stand |

अमृतसर (पंजाब)। के मेन बस स्टैंड पर दो महिलाओं के बीच लड़ाई-झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद बस स्टैंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो बनाने को लेकर विवाद

मीडिया से बात करते हुए बस स्टैंड के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, बस स्टैंड इलाके में ई-रिक्शा चलाने वाली गीता नाम की महिला अपने रोज़ाना के काम के दौरान यात्रियों को उतारने और कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान मधु नाम की एक और महिला ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई।

लड़ाई का वीडियो वायरल

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई शुरू हो गई। पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों पक्षों ने पुलिस में अर्जी दी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने चौकी में लिखित एप्लीकेशन दी है। मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी


यह भी पढ़ेः युवक का अवैध तमंचा व तलवार से साथ फोटो वायरल

Related to this topic: