प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुएं पर पानी भरने को लेकर हुआ खूनी विवाद

झालावाड़ में कुएं पर पानी भरने और मोटर चलाने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल

झालावाड़ के भालता थाना क्षेत्र में कुएं पर पानी भरने और मोटर चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद लाठी-डंडों से हुए हमले में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

झालावाड़ में कुएं पर पानी भरने और मोटर चलाने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष तीन लोग घायल

कुएं पर पानी भरने को लेकर हुआ खूनी विवाद |

झालावाड़: झालावाड़ के भालता में कुएं पर पानी भरने और मोटर चलाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट में दो भाई और एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मदन पुत्र मांगीलाल, करण सिंह पुत्र मांगीलाल और संजू पत्नी फूल सिंह रामपुरिया, निवासी भालता के रूप में हुई है। 

कुएं से पानी पीने गए थे तीनों

बताया जा रहा है कि तीनों कुएं से पानी पीने और मोटर चलाने गए थे। इसी दौरान 4-5 लोगों से विवाद होने और लाठी-डंडों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

बयान के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई

भालता थाना अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पर्चा बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पर्चा बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से अभी हमले के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें- जौनपुर में ड्यूटी के दौरान नशे में सड़क किनारे लेटे सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित
 

Related to this topic: