प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल...

यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

UP News : उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के पश्चात चुनाव आयोग ने राज्य की फाइनल...

यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी |

UP News : उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के पश्चात चुनाव आयोग ने राज्य की फाइनल मतदाता सूची आज जारी कर दी। एसआईआर के बाद जारी अंतिम वोटर लिस्ट में करीब 2.05 करोड़ वोटरों के नाम कट गए हैं। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे थे। फाइनल सूची में 84 लाख नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। राज्य में अब फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है।

यूपी में 166 दिन तक चले SIR अभियान के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्य की फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी कर दी। राज्य की फाइनल मतदाता सूची में अब कुल मतदाताओं का आंकड़ा 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गया है। .इसमें पुरुष मतदाता की संख्या सात करोड़ तीस लाख इकहत्तर हजार इकसठ (7,30,71,061) और महिला मतदाता छह करोड़ नौ लाख नौ हजार पांच सौ पच्चीस (6,09,09,525) है। साथ ही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या चार हजार दो सौ छह (4206) हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी फाइनल वोटर लिस्ट में ड्राफ्ट सूची के मुकाबले 84,28,767 मतदाता बढ़े हैं, लेकिन 2024 की वोटर लिस्ट के मुकाबले 2.06 करोड़ वोटर के नाम कट गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में जब मतदाता सूची फ्रीज हुई थी तब राज्य में 15 करोड़ 44 लाख के आसपास मतदाता रजिस्टर्ड थे। 

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सूची जारी करते हुए बताया कि 6 जनवरी को जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट में 12.55 करोड़ मतदाताओं का नाम था। 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद होने अब फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी की गई है। मालूम हो कि यूपी में 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक एसआईआर अभियान चलाया गया था।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि राज्य का कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट - https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाकर वोटर लिस्ट से अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकता है। जिनका नाम नहीं जुड़ पाया है, वे फार्म 6 भरकर जुड़वा सकते हैं।

सीईओ नवदीप रिणवा ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि फाइनल वोटर लिस्‍ट में पुरुष वोटरों की संख्‍या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 है। इसी तरह महिला मतदाताओं की संख्‍या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 हैं। पहले की तुलना में 42 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता बढ़े हैं। महिला मतदाताओं की संख्या में भी 42 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर में मतदाताओं की संख्‍या बढ़ गई है। पुरुष वोटरों की संख्‍या जहां 54.54 प्रतिशत है वहीं महिलाओं की संख्‍या 45.46 प्रतिशत है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद 84 लाख मतदाताओं के नाम बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275

Related to this topic: