प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महाकाल के प्रसाद का वीडियो सोशल...

महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पर वीडियो डालने वाले कंटेंट क्रिएटर पर FIR दर्ज

महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना एक कंटेंट क्रिएटर को भारी पड़ गया।

महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पर वीडियो डालने वाले कंटेंट क्रिएटर पर fir दर्ज

FIR Filed Over Video on Mahakal Temple Prasad Quality |

उज्जैन। महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना एक कंटेंट क्रिएटर को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर टिप्पणी करने के बाद मंदिर समिति की शिकायत पर महाकाल थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

लड्डू की गुणवत्ता पर सवाल उठाए

जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम आईडी _roshan_yadav2 से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

प्रबंधन ने भ्रामक और छवि धूमिल करने वाला बताया

वीडियो सामने आने के दो दिन बाद महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने इसे भ्रामक और मंदिर की छवि धूमिल करने वाला बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। समिति की शिकायत पर उज्जैन के महाकाल थाने में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जांच की जा रही, छिड़ी बहस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता व उद्देश्य की पड़ताल की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक आस्था के सम्मान को लेकर बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-govt-to-bring-strict-law-against-illegal-colonies/146472

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून लाएगी सरकार, जेल और संपत्ति जब्ती का प्रावधान

Related to this topic: