प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तुर्कमान गेट पर पथराव की घटना के बाद एफआईआर दर्ज,

तुर्कमान गेट पर पथराव की घटना के बाद एफआईआर दर्ज, हिरासत में लिए गए 10 लोग

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में MCD ने रामलीला मैदान के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। MCD ने यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर की है।

तुर्कमान गेट पर पथराव की घटना के बाद एफआईआर दर्ज हिरासत में लिए गए 10 लोग

FIR registered after stone-pelting incident at Turkman Gate, around 10 detained |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में MCD ने रामलीला मैदान के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। MCD ने यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर की है। हालांकि इस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। वहीं, कुछ उपद्रवियों ने मौके पर मौजूद पुलिस व MCD के कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।

तुर्कमान गेट इलाके में हुए पथराव की घटना में करीब पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले दागे जिसके बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना उस समय हुई।

अब तक हिरासत में लिए गए करीब 10 लोग

पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एफआईआर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है, हालांकि शुरुआती जांच में करीब पांच संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मौके के वीडियो और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरा फुटेज की मदद से पथराव करने वालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पहचान पूरी होने और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरगाह से जुड़े लोगों ने कब्रिस्तान हटाकर बनाया बारात घर

इलाके में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि, "बारात घर बाद में बनाया गया था, पहले यहां कब्रिस्तान था। दरगाह से जुड़े लोगों ने कब्रिस्तान हटाकर बारात घर बनाया। यहां बारात घर नहीं बनना चाहिए था।" फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस तैनात है।

हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने की कार्रवाई

डीसीपी निधिन वालसन ने कहा कि, "कार्रवाई अभी चल रही है। एमसीडी हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अतिक्रमित जमीन पर तोड़फोड़ कर रही है। यह कार्रवाई रात करीब 1 बजे शुरू हुई। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। हमने हालात काबू में रखने के लिए न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। चार से पांच पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। जैसे ही हमें सीसीटीवी, ग्राउंड और बॉडी कैमरा फुटेज मिलेंगे, दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

कार्रवाई में गिराया गया करीब 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी संरचना

सिटी एसपी जोन (सीएसपीजेड) के डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि, "यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार की गई। रात में की गई इस कार्रवाई में करीब 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी संरचना को गिराया गया, जिसमें 32 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल हुआ। हम मलबा हटाने की कोशिश करेंगे।" वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हालात सामान्य हैं और तोड़फोड़ की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कार्रवाई में ली गई करीब 17 बुलडोजरों की मदद

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 7 जनवरी की सुबह तुर्कमान गेट इलाके में, फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास और रामलीला मैदान के नजदीक अतिक्रमित क्षेत्र में एमसीडी ने तोड़फोड़ अभियान चलाया। बयान में कहा गया, "तोड़फोड़ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे इलाके को 9 जोनों में बांटा गया था, जिनकी निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई थी। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।" इस कार्रवाई में करीब 17 बुलडोजरों की मदद से अवैध संरचनाओं को हटाया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/telecom-companies-fined-rs-150-crore-for-not-stopping-spam-calls/103943

स्पैम कॉल नहीं रोकने पर दूरसंचार कंपनियों पर लगा 150 करोड़ का जुर्माना

Related to this topic: