प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग, काबू

दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

राजधानी दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट की रसोई में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fire at Delhi Parikrama Restaurant, Controlled |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट की रसोई में मंगलवार को भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

सात दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटनास्थल पर पहुंचने पर अग्निशमन कर्मियों ने पाया कि आग रसोई की चिमनी और उसमें जमा तेल में लगी थी। बचाव अभियान के लिए पास के स्टेशन से दमकल गाड़ियों के साथ विशेष ब्रोंटो स्काई लिफ्ट भी भेजी गई। कुल सात दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया।

कोई हताहत नहीं, इमारत कराई गई खाली

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर इमारत को खाली कराया गया है।

धुआं छंटने के बाद खुलेगा रेस्टोरेंट

अधिकारी ने बताया कि धुआं पूरी तरह छंटने के बाद रेस्टोरेंट को दोबारा खोला जाएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ANI

यह भी पढ़े: हनुमानगढ़ी के महंत बोले- राम मंदिर का प्रबंधन साधु-संतों को सौंपा जाए

Related to this topic: