प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

उज्जैन दर्शन सेवा की बस में आग

उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी आग, जांच में जुटा प्रशासन

उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक ई-बस में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी आग जांच में जुटा प्रशासन

उज्जैन दर्शन सेवा की बस में आग |

उज्जैन: रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के समय बस में यात्री सवार थे या नहीं, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

शुभारंभ के दो दिन बाद इंदौर में ई-बस हादसा

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस दौरान प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंटरसिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी। शुभारंभ के महज दो दिन बाद 27 सितंबर को इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में सेवा से जुड़ी एक ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

उज्जैन में ई-बस में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया था। अब सेवा शुरू होने के कुछ ही दिनों में बस में आग लगने की घटना सामने आने के बाद बसों की सुरक्षा, तकनीकी जांच और रख-रखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। 

ये भी पढ़ें- स्कूल सभाओं में रोजाना प्रस्तावना पाठ की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
 

Related to this topic: