प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नदी में मछली पकड़ने गया युवक लापता

मछली पकड़ने गया युवक लापता, नदी किनारे मिले कपड़े और साइकिल

लालघाटी थाना क्षेत्र के जादमी गांव के समीप स्थित लखुंदर नदी से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।

मछली पकड़ने गया युवक लापता नदी किनारे मिले कपड़े और साइकिल

Fisherman Missing in Lakhundar River, Search Underway |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। लालघाटी थाना क्षेत्र के जादमी गांव के समीप स्थित लखुंदर नदी से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे उसका सामान मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

नदी किनारे मिला सामान, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार भोईवाड़ा निवासी उमराव सिंह केवट शुक्रवार सुबह अपने दैनिक कार्य के तहत मछली पकड़ने के लिए लखुंदर नदी की ओर गए थे। जब देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो उठे और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। परिजनों को जादमी के पास नदी किनारे उमराव सिंह की साइकिल, चप्पल और कपड़े मिले। इसके बाद तत्काल लालघाटी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू की गई।

दूसरे दिन भी तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण नदी में सर्च ऑपरेशन सीमित रहा। शनिवार सुबह 7:00 बजे से पुलिस और होमगार्ड की टीम सर्च ऑपरेशन में फिर से लग चुकी है। लगातार चार घंटे सर्च ऑपरेशन चला जिसके बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है फिलहाल में पुलिस और होमगार्ड की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है।

यह भी पढ़ें: देवरी घड़ियाल संरक्षण केंद्र में 41 नए घड़ियाल शावकों का जन्म, कुल संख्या पहुंची 194

Related to this topic: