प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पांच दिवसीय महाकाल महोत्सवशुरू

पांच दिवसीय महाकाल महोत्सवशुरू, शंकर महादेवन देंगे 'शिवोहम्' की भव्य प्रस्तुति

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री महाकाल लोक में 14 जनवरी से पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।

पांच दिवसीय महाकाल महोत्सवशुरू शंकर महादेवन देंगे शिवोहम् की भव्य प्रस्तुति

Five-day Mahakal Mahotsav begins, Shankar Mahadevan will give a presentation |

उज्जैन। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री महाकाल लोक में 14 जनवरी से पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। यह भव्य आयोजन 14 जनवरी से 18 जनवरी तक महाकाल लोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

भक्ति रस में करेंगे सराबोर

महोत्सव के उद्घाटन सत्र में देश के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री शंकर महादेवन विशेष रूप से उज्जैन पहुंचे हैं। वे मंच से भगवान महाकाल को समर्पित अपनी लोकप्रिय प्रस्तुति ‘शिवोहम्’ के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

height=668

मुख्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी उपस्थिति रहेगी। आयोजन के दौरान देश-विदेश से आए कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिससे महाकाल लोक में आस्था, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

height=668

श्रद्धालुओं व पर्यटकों में उत्साह

महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/massive-protest-rally-in-kargil-backs-irans-supreme-leader/104969

कारगिल में ईरान के समर्थन में विशाल रैली, अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ प्रदर्शन

Related to this topic: