प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चाकसू में भीषण सड़क हादसा

जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, कार-डंपर टक्कर में पांच की मौत

राजधानी जयपुर के चाकसू इलाके में शनिवार सुबह एक कार और डंपर ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे टिगाड़िया के पास हुआ।

जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा कार-डंपर टक्कर में पांच की मौत

Five Killed in Car-Dumper Collision in Jaipur’s Chaksu |

जयपुर। राजधानी जयपुर के चाकसू इलाके में शनिवार सुबह एक कार और डंपर ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे टिगाड़िया के पास हुआ। इस दुर्घटना में चार पुरुष और एक महिला की जान चली गई। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। यह जानकारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) जय सिंह ने दी।

जबलपुर से उज्जैन जा रहे थे सभी सवार

एएसआई जय सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार लोग जबलपुर से उज्जैन जा रहे थे। डंपर से टक्कर के बाद एक महिला और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति को इलाज के लिए चाकसू ले जाया गया, लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पीसीआर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

उन्होंने बताया कि, "सुबह करीब 6 बजे पीसीआर से सूचना मिली कि टिगाड़िया के पास एक कार की डंपर से टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां देखा कि एमपी नंबर की एक कार, जिसमें पांच पुरुष व एक महिला सवार थे, डंपर के पीछे से टकरा गई थी। तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सभी को चाकसू सीएचसी ले जाया गया। एक व्यक्ति जिंदा था, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।"

पहचान की कोशिश जारी

फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया है। नंबर प्लेट के आधार पर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। कार जबलपुर से उज्जैन जा रही थी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उनके परिवार वालों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-vs-pakistan-t20-clash-in-colombo-under-rain-threat/143614

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार को कोलंबो में

Related to this topic: