प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रक्षाबंधन पर देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रक्षाबंधन पर देवबंद पुलिस की कार्रवाई में पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

रक्षाबंधन से पहले देवबंद पुलिस ने चेकिंग अभियान में पांच जेबकतरों और टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हथियार, ₹7,800 नकद और ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए।

रक्षाबंधन पर देवबंद पुलिस की कार्रवाई में पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार हथियार और नकदी बरामद

Five Pickpockets Arrested in Devband, Weapons and Cash Recovered |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर देवबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग और गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने पांच शातिर जेबकतरों और टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर, दो चाकू, एक छुरी, 7,800 रुपये नकद और जेब काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांचों को दबोचा

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर देवबंद क्षेत्र में चेकिंग और गश्त की गई।इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पांच आरोपियों की पहचान, हथियार और 7,800 रुपये बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिन्दर और सूरज निवासी घसौली, थाना कांधला, शामली, सुरेन्द्र और राजकुमार निवासी दरियापुर, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर तथा शाहिद निवासी लहबोली, थाना मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से अलग-अलग दो .315 बोर के अवैध तमंचे, दो अवैध चाकू, एक अवैध छुरी और कुल 7,800 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा माचिस की डिब्बियों में रखे जेब काटने वाले ब्लेड के टुकड़े भी मिले। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में कई चौकी प्रभारी रहे शामिल

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खानकाह संदीप कुमार, चौकी प्रभारी मंगलौर रोड लोकेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी भायला रवि वर्मा समेत थाना देवबंद के पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:   मथुरा में शादी के नाम पर ₹1.15 लाख की ठगी कर दुल्हन साथियों संग फरार, तीन गिरफ्तार

Related to this topic: