प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी

नरसिंहपुर में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, संदिग्ध मिठाइयां कराईं नष्ट

नरसिंहपुर जिले में रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध जांच

नरसिंहपुर में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी संदिग्ध मिठाइयां कराईं नष्ट

Food Department Raids Sweet Shops in Narsinghpur, Suspect Sweets Destroyed |

नरसिंहपुर {मध्य प्रदेश}: जिले में रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए तथा मौके पर मिली संदिग्ध मिठाइयों का विनष्टीकरण कराया।

कई मिठाई दुकानों का किया गया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कविता राठौर एवं सारिका दुबे ने गाडरवारा में वैष्णव स्वीट्स, श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार, मां शारदा मिष्ठान भंडार और बीकानेर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, दूध की बर्फी, खोबा के पेड़े एवं बर्फी, मलाई पेड़ा तथा गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

 संदिग्ध मिठाइयां मौके पर कराईं नष्ट

राजस्थान स्वीट्स से 2 किलोग्राम बर्फी और 2 किलोग्राम चॉकलेट बर्फी का मौके पर विनष्टीकरण कराया गया। इसी क्रम में गोटेगांव में नारद होटल और महावीर स्वीट्स का निरीक्षण कर पेड़े के नमूने जांच के लिए लिए गए। महावीर स्वीट्स से 2 किलोग्राम खोबा बर्फी भी मौके पर नष्ट कराई गई।

 दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश

नारद होटल के विक्रेता को समोसा अखबार में रखकर बेचने पर सख्त हिदायत दी गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि समोसे केवल प्लेन पेपर या ब्राउन पेपर में रखकर ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएं।

स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत

अभियान के दौरान जगदम्बा स्वीट्स का भी निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी मिठाई विक्रेताओं और निर्माताओं को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों का ही विक्रय करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: मंडनपुर से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, दो दिन बाद भी सुराग नहीं

Related to this topic: