प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज कपूर सिंह हुए गिरफ्तार

बिहार: मोहिउद्दीन नगर अवैध हथियार मामले में पूर्व विधायक प्रत्याशी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले में अवैध हथियार बरामदगी और फर्जी चोरी की शिकायत दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक प्रत्याशी राज कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार मोहिउद्दीन नगर अवैध हथियार मामले में पूर्व विधायक प्रत्याशी गिरफ्तार

गिरफ्तार राज कपूर सिंह |

समस्तीपुर (बिहार)। जिला अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में अवैध हथियार बरामदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 जून 2025 को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में अवैध एवं प्रतिबंधित आग्नेयास्त्र बरामद किए गए थे। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 113/25 दर्ज किया गया था।

मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 25/26 दर्ज

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सरोज सिंह को राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल उपलब्ध कराई थी। पुलिस द्वारा उक्त राइफल भी बरामद कर ली गई। इसके बाद राज कपूर सिंह ने राइफल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज हुआ।

न्यायालय के आदेश पर राइफल की भौतिक जांच

न्यायालय के आदेश पर राइफल की भौतिक जांच में उसकी पहचान Rifle No. 166109096 के रूप में हुई, जिसे चोरी की बताई गई राइफल से संबंधित पाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में कांड संख्या 25/26 की शिकायत असत्य पाए जाने तथा हथियार बरामदगी मामले में राज कपूर सिंह की संलिप्तता के साक्ष्य मिले।

जनसुराज पार्टी से विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं राज कपूर सिंह

इसके बाद पुलिस ने अंदौर निवासी राज कपूर सिंह पूर्व के विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी से विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त छापामारी दल में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार, SI रामकुमार एवं मोहिउद्दीननगर थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः बरेली में जर्जर पुल पार करते समय नदी में गिरी बाइक, युवक की डूबने से मौत

Related to this topic: