प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी के जश्न में अचानक हंगामा

शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेरा

भिंड में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को उनके बकायादारों ने घेर लिया।

शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा पूर्व डॉ राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेरा

Former Minister Rajkumar Kushwaha Surrounded by Creditors |

भिंड (एमपी)। जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को उनके बकायादारों ने घेर लिया। शादी के जश्न का माहौल देखते ही देखते हंगामे में तब्दील हो गया।

क्या है मामला

यह मामला भिंड के एक शादी समारोह का है। इसमें डॉ. राजकुमार कुशवाहा शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही लोगों ने उन्हें समारोह में देखा, वे उनके पास पहुंच गए और अपने बकाया पैसे की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, भाजपा नेता को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिससे शादी में हड़कंप मच गया।

तनाव की स्थिति 4 घंटे तक बनी रही

तनाव की स्थिति करीब चार घंटे तक बनी रही। बकायादार अपने पैसों के भुगतान को लेकर अड़े रहे और लगातार नेताजी से अपना पैसा मांगते रहे। शादी के समारोह में आए अन्य मेहमान भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। माहौल को तनावपूर्ण होते देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुआ समझौता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार कुशवाहा तथा बकायादारों को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद एक आपसी समझौते के साथ मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-questions-delay-in-defection-case-seeks-swift-decision/181205

निर्मला सप्रे केस: 720 दिन की देरी पर उठे सवाल, दलबदल मामले में जल्द फैसला देने के निर्देश

Related to this topic: