प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पटना में पूर्व पार्षद पर अंधाधुंध फायरिंग

पटना में पूर्व निगम पार्षद अनिल यादव को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने पूर्व निगम पार्षद अनिल यादव पर उनके घर के बेसमेंट में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पटना में पूर्व निगम पार्षद अनिल यादव को घर में घुसकर मारी गोली हालत गंभीर

पटना में पूर्व पार्षद पर अंधाधुंध फायरिंग |

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को एक पूर्व निगम पार्षद को उनके घर में घुसकर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। घायल की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है, जिनकी पत्नी नगर निगम के वार्ड संख्या 24 की मौजूदा पार्षद हैं।

घर के बेसमेंट में बैठे व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग

कानून-व्यवस्था के एसडीपीओ-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, पुलिस को सूचना मिली कि तीन हथियारबंद हमलावरों ने यादव पर उस समय गोली चला दी, जब वह अपने घर के बेसमेंट में बैठे थे। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें कई गोलियां लगी हैं।

तेजस्वी और प्रशांत किशोर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अस्पताल पहुंचकर अनिल यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। किशोर ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और बिहार में पूरी तरह "जंगलराज" है।

ये भी पढ़ें- एशियाई खेलों में भारतीय रोवर सतनाम और सलमान ने जीता कांस्य पदक
 

Related to this topic: