प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

बैतूल हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूनापानी कांड के चार फरार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल के जूनापानी गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैतूल हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जूनापानी कांड के चार फरार आरोपी गिरफ्तार

Four Absconding Accused Arrested in Junapani Murder Case in Betul |

बैतूल,(मध्यप्रदेश)। भैंसदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूनापानी में हुई हत्या की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने फरार आरोपि रवि वाडिवा (38 वर्ष), बुद्देसिंह वाडिवा (57 वर्ष), अनीता वाडिवा (39 वर्ष) और वैष्णवी मरकाम (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी पुलिस इस मामले के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

पानी पिलाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुआ था विवाद

दरअसल पुरा मामला मरामझिरी निवासी फरियादी प्रवीण मरकाम अपने परिवार और दोनों बेटों के साथ अपने पुत्र विशाल मरकाम की ससुराल जूनापानी में बहू को लेने गए थे। इस दौरान वहां पानी पिलाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज

इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रवीण के 25 वर्षीय पुत्र आकाश मरकाम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद भैसदेही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे और एसडीओपी श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन फरार आरोपियों को दबोच लिया है। 

यह भी पढ़ेंः उमरिया में वृक्षारोपण में लापरवाही पर वनरक्षक निलंबित, डीएफओ ने की सख्त कार्रवाई

Related to this topic: