प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

साकेत में मारपीट का मामला

साकेत में मारपीट का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

महरौली पुलिस स्टेशन को PCR कॉल के माध्यम से साकेत में IGNOU रोड के पास मारपीट की सूचना मिली।

साकेत में मारपीट का मामला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Four Arrested in Mehrauli Assault Case on IGNOU Road |

महरौली (नई दिल्ली)। महरौली पुलिस स्टेशन को PCR कॉल के माध्यम से साकेत में IGNOU रोड के पास मारपीट की सूचना मिली। इस इमरजेंसी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला।

घायल व्यक्ति AIIMS रेफर

घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश के रूप में हुई जिसे पुलिस ने तुरंत पं. मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की खराब स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला कि मुकेश पर चार लोगों ने हमला किया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल चारों अपराधियों की पहचान की और पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-deny-spike-in-missing-persons-cases-amid-safety-concerns/132075

दिल्ली में लापता लोगों के मामलों में बढ़ोतरी नहीं: दिल्ली पुलिस

Related to this topic: