पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 4 गोवंशों को रौंद दिया। हादसे में सभी की मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर सुबह-सुबह एक हादसे से हड़कंप मच गया, यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाईवे पर बैठे 4 गोवंशों को रौद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर मृत गोवंश पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने हटाए मृत गोवंश
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने गोवंश को सड़क से हटाया। हादसा सुबह करीब 5 बजे का पीलीभीत-बीसलपुर हाइवे पर पाल पेट्रोल पंप के पास का है। अनुमान है कि सुबह अंधेरे की वजह से गोवंश चालक को शायद दिखाई नहीं दिए और वाहन उनपर चढ़ गया हो।
चालक पर कार्रवाई की मांग
फिलाल घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि गोवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से फरार चालक पर कार्रवाई और गोवंशों को गौशाला पहुंचाने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: दीपका कोयला खदान में डीजल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार