मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मादा चीता KGP12 के एक महीने के चार चीता शावकों की मौत हो गई है।
श्योपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मादा चीता KGP12 के एक महीने के चार चीता शावकों की मौत हो गई है। आधिकारियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी दूसरे जानवारों के शिकार के कारण इनकी मौत हुई है।
एक महीने के चार शावक मांद के पास मृत मिले
चीता प्रोजेक्ट अधिकारियों के एक प्रेस नोट के मुताबिक, 11 अप्रैल को पैदा हुए शावक 12 मई को सुबह करीब 6:30 बजे श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन में मांद वाली जगह के पास मरे हुए मिले। अधिकारियों के मुताबिक चीता शावकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी किसी जानवार ने शावकों पर हमला किया है।
हमले की आशंका, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज
शावकों को आखिरी बार 11 मई की शाम को ज़िंदा देखा गया था। पहली नज़र में यह घटना किसी दूसरे जानवर के शिकार की लगती है। प्रेस नोट में आगे आगे कहा गया है कि मादा चीता सुरक्षित और स्वस्थ है। मौत के सही कारण के बारे में और जानकारी पोस्टमॉर्टम जांच और पूरी जांच के बाद पता चलेगी।
देश में अब 53 चीते, बाकी सभी स्वस्थ बताए गए
अभी कुनो नेशनल पार्क में 50 चीते हैं जिनमें 33 भारत में पैदा हुए हैं जबकि तीन चीते अभी गांधी सागर सैंक्चुरी में रखे गए हैं। इसके साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। चीता प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने आगे बताया कि बाकी सभी चीते पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ठीक हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-says-focus-is-on-ending-war-forces-ready-for-any-scenario/204076
युद्ध रोकना पहली प्राथमिकता, हर हालात से निपटने को हैं तैयार: ईरान