प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

उज्जैन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन बुजुर्गों को कुचला, दो सड़क हादसों में 4 की मौत

उज्जैन में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत और तीन घायल हो गए। भैरवगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत हुई, जबकि घट्टिया में बस ने बाइक को टक्कर मारी।

उज्जैन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन बुजुर्गों को कुचला दो सड़क हादसों में 4 की मौत

Four Killed in Two Road Accidents in Ujjain |

उज्जैन {मध्यप्रदेश}: जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत से हुआ, वहीं दूसरा हादसा घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में उन्हेल रोड स्थित मदरसे के पास गुरुवार रात करीब 10:30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में नीलगंगा मल्टी निवासी छोटू पिता हामिद (25) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। छोटू को 108 महाकाल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के चरक भवन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात 11:05 बजे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तेज रफ्तार बस की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत

दूसरा हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बिशनखेड़ी निवासी मांगीलाल पिता देवीलाल (60) और मनोहर पिता सुखराम (60) की मौत हो गई, जबकि शंकरलाल पिता पन्नालाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए।

 इलाज के दौरान तीसरे बुजुर्ग ने तोड़ा दम

शंकरलाल ने भी गुरुवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों बुजुर्ग बाइक से उज्जैन गेहूं खरीदने आ रहे थे। शुक्रवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने दोनों हादसों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: सड़कों का निर्माण होगा सरल, IIT-BHU और NHIDCL के बीच हुआ समझौता; पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों पर फोकस

Related to this topic: