खरगोन। जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो साधु-फकीर का वेश बनाकर लोगों को झांसा देकर ठगी करता था।
खरगोन। जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो साधु-फकीर का वेश बनाकर लोगों को झांसा देकर ठगी करता था। आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला को यह कहकर फंसाया कि वह संकट में है और उसकी सोने की “पांचाली” डिब्बे में रख दे, तो वे उसे रुपयों से भर देंगे।
इस तरह किया ठगी
पीड़िता उनकी बातों में आ गई और अपने गहने डिब्बे में रख दिए। ठगों ने चालाकी से असली गहनों की जगह नकली चेन और लॉकेट रखकर डिब्बा वापस दे दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में महिला को ठगी का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने इसी तरह की कई वारदातें करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।
अनजान व्यक्ति के झांसे में न आयें
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और इस तरह की घटनाओं की तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़े: पुतला दहन में SI झुलसा, गंभीर हालत
https://www.primenewsnetwork.in/state/si-burned-during-effigy-burning-critical/144847