प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौकरी का झांसा, सहेली ने करवाया गैंगरेप

सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर नशीली शराब पिलाकर दोस्तों से कराया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया फिर नशीली शराब पिलाकर दोस्तों से कराया दुष्कर्म

Safety First |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। ​पीड़िता मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसे उसकी एक सहेली ने भोपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। सहेली के बुलावे पर भरोसा करके नाबालिग भोपाल पहुँची, जहाँ उसे सुरक्षा के बजाय साजिश का शिकार बनाया गया।

​पीड़िक को शराब पीने को मजबूर किया

​पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दौरान सहेली और उसके दो पुरुष मित्र मौजूद थे। आरोपियों ने पहले पीड़िता को बीयर पिलाई और फिर उसे 'नीट' (बिना पानी मिलाई हुई) शराब पीने के लिए मजबूर किया। शराब के कारण नाबालिग की हालत बिगड़ गई और वह नशे में सुध-बुध खो बैठी। इसका फायदा उठाकर दोनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। ​विरोध करने या नशे की हालत में होने के बावजूद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता पूरी रात बेहोशी की हालत में रही।

​बागसेवनिया थाने में रिपोर्ट

​मामला भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। किसी भी अपरिचित या कम जान-पहचान वाले व्यक्ति के बुलावे पर अकेले अनजान शहर जाने से बचें और हमेशा अपने परिजनों को अपनी लोकेशन की जानकारी दें।

यह भी पढ़े: कलेक्टर समेत 162 अधिकारी सरकारी स्कूल पढ़ाएंगे

https://www.primenewsnetwork.in/state/162-officers-collector-to-teach-in-govt-schools/152916

 

Related to this topic: