प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र में पेट्रोल-डीजल महंगा, डीजल ₹100 पार

मप्र में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल, डीजल ₹100 पार, भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 प्रति लीटर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार जारी है। ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है।

मप्र में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल डीजल ₹100 पार भोपाल में पेट्रोल ₹11465 प्रति लीटर

India Economy |

भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार जारी है। ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। नए बदलावों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में डीजल की कीमत ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि पेट्रोल ₹116 या उससे ज्यादा के स्तर को छू रहा है। ​राजधानी भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹114.65 हो गई है। गौरतलब है कि सरकार और तेल कंपनियों द्वारा इस चालू महीने में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

​11 दिन, चौथी बार बढ़े दाम

​ऑयल कंपनियों ने महज 11 दिनों के भीतर फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा किया है। 25 मई को की गई इस ताजा बढ़ोतरी में ​पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर महंगा किया गया। वहीं, ​डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया। ​मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थानीय टैक्स और वैट (VAT) के अंतर के कारण रेट में ₹3 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

​आम जनता की टूटेगी कमर

​लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब मध्य प्रदेश में डीजल का आंकड़ा 100 रुपये के पार निकल चुका है, जिससे मालभाड़ा और परिवहन लागत बढ़ने की पूरी आशंका है। ईंधन के दामों में आए इस उछाल के बाद आम नागरिकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़े: काकली घोष दस्तीदार के भाजपा में जाने की अटकलें

Related to this topic: