प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेले में वीआइपी के चलते न हो आमलोगों को दिक्कत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगा सागर मेले की तैयारी के लिए की उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगा सागर मेले की तैयारी के लिए उच्चस्तरीय बैठक कर मेले में अधिकारियों को निर्देश दिया कि वीआइपी लोगों के चलते आमलोगों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगा सागर मेले की तैयारी के लिए की उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगा सागर मेले की तैयारी के लिए की उच्चस्तरीय बैठक

गंगा सागर मेले में वीआइपी लोगों के चलते न हो आमलोगों को कोई दिक्कत

कोलकाता। 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले साल मकर संक्रांति के दिन जनवरी के मध्य में होने वाले गंगा मेला के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के बारे में नबान्नों में उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को कहा कि मेले में पीआइपियों के कारण देशभर से आए तीर्थयात्रियों, साधु-संतों, भक्तों और साधारण लोगों को तनिक भी असुविधा नहीं होने पाए। उन्होंने साल्टलेक स्टेडियम में मेसी के कार्यक्रम में हुई घटना के मद्देनजर अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। 
मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के उच्च अधिकारियों को कहा कि 2026 में कुंभ मेला नहीं लग रहा है। इसलिए देशभर से तीर्थयात्री, साधु-संत, भक्त और साधारण लोग गंगा सागर मेले में आएंगे। उनकी सहूलियत के लिए तमाम इंतजामं किए जाए  मेले की तैयारी बाबत पहले से ही ऐसी तैयारी होनी चाहिए। 
ममता बनर्जी चाहती है कि  गंगा सागर मेले में आने वाले लोगों में राज्य सरकार और पश्चिम बंगाल के प्रति अच्छा संदेश जाए। गंगा सागर मेले के दो-तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस कारण भी देशभर के लोगों का ध्यान पश्चिम बंगाल की ओर होगा। 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न विभागों के मंत्रियों को 12 जनवरी के बाद से गंगा सागर मेले की समाप्ति तक सागर द्वीप रहने को कहा है ताकि मेले में किसी भी तह की बदइंतजामी न हो पाए। मेले में देशभर से आए लोगों में राज्य सरकार और पश्चिम बंगाल के प्रति लगाव बढ़े। 
नबान्नो से मिली जनकारी के मुताबिक गंगा सांगर मेले में एक हजार 150 सीसीटीवी कैमरे, दो दर्जन से अधिक ड्रोन, 50 से अधिक दमकल गाड़ियां, प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपए की बीमा, छह हजार 500 स्वयंसेवक, दस हजार शौचालय, ढाई सौ बसें, 66 अतिरिक्ट ट्रेने, काफी संख्या में एंबुलेंस आदि की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार केंद्र सरकार से गंगा सागर मेले को देखते हुए हावड़ा और सियालदह से दूसरे राज्यों तक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी।

इसे भी पढ़ेंः

बांग्लादेशी नौसेना के जहाज ने भारतीय ट्रालर को मारी टक्कर

https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-trawler-sinks-after-clash-with-bangladesh-navy/101332

Related to this topic: