किशनगंज: जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
किशनगंज {बिहार}: जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और रणनीति के तहत नाकेबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान चार संदिग्ध तस्करों को पकड़ लिया गया।
तलाशी में बरामद हुआ भारी मात्रा में गांजा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे तस्करी के नेटवर्क, मुख्य सप्लायर और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: धर्म परिवर्तन का दबाव और दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार